home page

अशोकाष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दी शुभकामनाएं

 | 
अशोकाष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अशोकाष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पवित्र पर्व गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता रखता है। इस दिन श्रद्धालु ब्रह्मपुत्र नदी में पवित्र स्नान कर अशोक फूल अर्पित करते हैं और शोक तथा दुर्भाग्य से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश