वामन द्वादशी पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को वामन द्वादशी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन अवतार से अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने, धर्म के मार्ग पर चलने और सत्य के प्रति अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की रचनाओं और आध्यात्मिक परंपरा में दशावतार का विशेष महत्व है। बटद्रवा स्थित महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के आविर्भाव क्षेत्र परिसर में भगवान विष्णु के अन्य अवतारों के साथ वामन अवतार की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमाएं असम की सभ्यता और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

