पवित्र भादो माह के प्रथम दिन मुख्यमंत्री ने दी असमवासियों को शुभकामनाएं
| Aug 19, 2026, 11:39 IST
गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को पवित्र भादो माह के प्रथम दिन राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पवित्र भादो माह भक्ति, आध्यात्मिकता और भाईचारे का अनूठा वातावरण लेकर आता है। हरिनाम के मधुर स्वर से चारों दिशाएं गुंजायमान होती हैं और लोगों के मन-प्राण शांति एवं पवित्रता से भर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी पवित्र माह में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तथा महापुरुष गुरुजनों की तिथियों का आयोजन असम के सामाजिक जीवन को और समृद्ध करता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान की कृपा से प्रत्येक असमवासी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख-शांति आए।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

