home page

बुद्ध पूर्णिमा पर असम के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 | 
बुद्ध पूर्णिमा पर असम के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 01 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि शांति, प्रेम, दया, अहिंसा और असीम करुणा के पवित्र उपदेशों से विश्व मानवता को आलोकित करने वाले महान गौतम बुद्ध का जीवन और दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें सत्य, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के शांति और मानवता के सिद्धांतों को हृदय में धारण कर सहानुभूति, सहनशीलता और प्रेम से परिपूर्ण एक सुंदर समाज के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने “बुद्धं शरणं गच्छामि” का उच्चारण करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश