मुख्यमंत्री हिमंत ने धनतेरस पर दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना
| Nov 6, 2026, 12:13 IST
गुवाहाटी, 06 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक असमवासी का जीवन धन-वैभव, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार के जीवन में शांति, आनंद और मंगल लेकर आए।
उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में समृद्धि का स्वर्णिम प्रकाश फैले और हर दिन नई आशाओं तथा खुशहाली से भरपूर हो।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

