home page

मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक सिंघल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 | 
मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक सिंघल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं


गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी एवं कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि एक कुशल, कर्मठ और जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री के रूप में अशोक सिंघल राज्य सरकार की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण, सुशासन की स्थापना और असम के समग्र विकास के क्षेत्र में सिंघल की निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और एकाग्रता प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन के श्रीचरणों में सिंघल के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा भविष्य के दिनों में और अधिक सफलता एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश