home page

असम के राज्यपाल आचार्य को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
असम के राज्यपाल आचार्य को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका दीर्घ अनुभव तथा जनकल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।

उन्होंने कहा कि असम के विकास और प्रगति की यात्रा में राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग हमेशा मार्गदर्शक रहा है।

मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के श्रीचरणों में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सर्वांगीण मंगल की प्रार्थना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश