असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
| Sep 9, 2026, 17:14 IST
गुवाहाटी, 09 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि जनसेवा, ग्रामीण विकास और असम के सर्वांगीण विकास के प्रति दास की निष्ठा प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली के प्रति विधानसभा अध्यक्ष की रुचि भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन के चरणों में रंजीत कुमार दास के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-शांति और सफल जीवन के लिए प्रार्थना की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

