home page

असम के मुख्यमंत्री ने अपने बिहार समकक्ष नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने अपने बिहार समकक्ष नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने सोशल मीडिया संदेश में डॉ. सरमा ने कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने जनकेन्द्रित सुशासन का एक नया युग देखा है और राज्य प्रगति, विकास तथा समावेशी वृद्धि की दिशा में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जनसेवा के कार्य में निरंतर समर्पित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश