home page

मुख्यमंत्री ने भातृ द्वितीया पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री ने भातृ द्वितीया पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 11 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को भातृ द्वितीया के पावन अवसर पर राज्य के सभी भाई-बहनों तथा असमवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि हमारी शाश्वत संस्कृति का यह पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच निःस्वार्थ प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा अपने भाइयों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए की जाने वाली प्रार्थना हमारे सामाजिक जीवन में पारिवारिक मूल्यों के महत्व को दर्शाती है।

डॉ. सरमा ने कामना की कि भाई-बहन के रिश्ते का यह अनूठा बंधन प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने सभी को भातृ द्वितीया की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश