home page

दीपावली और काली पूजा पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी शुभकामनाएं

 | 
दीपावली और काली पूजा पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 08 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दीपावली और पवित्र काली पूजा के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई आशा, खुशी और संभावनाओं का संचार करे तथा हर घर रोशनी से जगमगाए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक हृदय को प्रेम और सद्भाव से भर दे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

वहीं, पवित्र श्रीश्री काली पूजा के अवसर पर भी उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मां काली से सभी के जीवन से बुरी शक्तियों और अंधकार को दूर करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कामना की कि मां काली का आशीर्वाद लोगों के जीवन को सत्य, साहस और शक्ति से आलोकित करे तथा उनकी दिव्य कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश