home page

संविधान दिवसः संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को मुख्यमंत्री हिमंत ने किया याद

 | 
संविधान दिवसः संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को मुख्यमंत्री हिमंत ने किया याद


गुवाहाटी, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज संविधान दिवस के अवसर पर भारत के लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान सभा के दूरदर्शी सदस्यों के अमूल्य योगदान को गहरी श्रद्धा के साथ याद किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, हमारा संविधान नागरिकों के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और नागरिकों की भाईचारे की भावना के अधिकारों को सुरक्षित करने का आधार है। यह हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के साथ-साथ मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित करता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारे मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, संविधान दिवस के विशेष दिन पर हम भारत के जीवंत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान सभा के दूरदर्शी सदस्यों के अमूल्य योगदान को गहरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं। साथ ही कहा कि अमृतकाल की इस यात्रा में आइए, हम सभी संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रीय एकता और समरसता को और मजबूत करने तथा देश की सेवा में निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय