home page

एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली बेटी से मिले मुख्यमंत्री हिमंत, दी शुभकामनाएं

 | 
एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली बेटी से मिले मुख्यमंत्री हिमंत, दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 26 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने शनिवार को लोक सेवा भवन में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली असम की पहली महिला श्रीरूपामणि गड़ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरूपामणि गड़ ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे असम का गौरव बढ़ाया है और राज्य की नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

डॉ. सरमा ने विश्वास जताया कि श्रीरूपामणि भविष्य में भी देश और असम का नाम रोशन करती रहेंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश