home page

पत्रकार पायल मेहता के निधन पर असम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 | 
पत्रकार पायल मेहता के निधन पर असम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक


गुवाहाटी, 20 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुंबई में पत्रकार पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। वह 47 वर्ष की थीं।

पायल मेहता टीवी चैनल से जुड़ी थीं और अपने सहकर्मियों तथा मीडिया जगत में अपनी सौम्यता, पेशेवर प्रतिबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। मीडिया एवं जनसंपर्क जगत में उनके सभी के साथ मधुर संबंध थे और वह सरकारी कार्यक्रमों एवं विभिन्न आयोजनों की कवरेज में सक्रिय रूप से शामिल रहती थीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मेहता के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने उन्हें “जीवन से भरपूर” व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वह अपने हर कार्य में एक विशेष ऊर्जा लेकर आती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहता अपने पेशे के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं, लेकिन लोगों के साथ अपने रिश्तों को भी वह बेहद महत्व देती थीं। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हाेंने इस कठिन समय से गुजरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश