home page

असम में 2021 से 2026 के अक्टूबर माह तक 6,705 बाल्यविवाह के आरोपित पहुंचे जेल

 | 
असम में 2021 से 2026 के अक्टूबर माह तक 6,705 बाल्यविवाह के आरोपित पहुंचे जेल


गुवाहाटी, 27 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज बाल विवाह को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों प्रतिबद्धता के साथ ही जागरूकता फैलाने पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आज एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, तितली उड़ाने की उम्र में विवाह नहीं होता, सपने देखने की उम्र में सपना देखना ही सही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल्यविवाह-मुक्त एक सुरक्षित और शिक्षित असम बनाने की दिशा में उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के दिन से ही वह (मुख्यमंत्री) बाल्यविवाह रोकने के साथ-साथ इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने, कड़े कानून लागू करने और नारी शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रहे हैं। यह सुनिश्चित करना उनकी सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी को अपने सपने देखने, शिक्षा प्राप्त करने और अपना भविष्य खुद बनाने का अधिकार मिले।

मुख्यमंत्री ने एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा, हमारी कन्याओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बाल्यविवाह में शामिल लोगों को जेल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि बाल्यविवाह के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए सरकार ने अब तक 6,705 लोगों को जेल भेजा है।

इस कड़ी में वर्ष 2021 में 132 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। 2022 में 278 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार हुए। 2023 में 4,853 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार हुए। 2024 में 623 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार किए गए। 2025 में 173 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार किए गए, जबकि 2026 के अक्टूबर माह तक 646 बाल्यविवाह आरोपित गिरफ्तार किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय