home page

असम के मुख्यमंत्री ने छठ पूजा पर दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने छठ पूजा पर दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की


गुवाहाटी, 15 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर भगवान सूर्य की आराधना से जुड़े पवित्र मंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने छठ पूजा को लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट श्रद्धा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

डॉ. सरमा ने भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी के कल्याण एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने असम के लोगों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए अपने संदेश का समापन 'जय छठी मैया' के उद्घोष के साथ किया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश