मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दिप्लू रंजन शर्मा एवं नव कुमार दोलै को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 17 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिप्लू रंजन शर्मा एवं नव कुमार दोलै को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए जारी अपने संदेश में कहा है कि न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिप्लू रंजन शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। जनता की सुविधाओं को बढ़ाने और समग्र विकास के क्षेत्र में लंबा संगठनात्मक अनुभव रखने वाले उनके निष्ठावान प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। जनकल्याण के प्रति यह जिम्मेदारी न्यू गुवाहाटी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है। मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमन्त शंकरदेव गुरुजन के चरणों में उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल लोकसेवा यात्रा के लिए प्रार्थना करता हूं।
वहीं ढकुवाखना विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान संगठनकर्ता नव कुमार दोलै को भी मुख्यमंत्री ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित किया है। डॉ. सरमा ने कहा है कि दोलै एक जनप्रिय नेता के रूप में, समस्त क्षेत्रवासियों के विकास, सुशासन को सुदृढ़ करने और सतत विकास के मार्ग को और अधिक मजबूत बनाने में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत संकरदेव गुरुजन के श्री चरणों में उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और हर प्रकार की भलाई की कामना करते हुए आज के इस खास दिन पर हार्दिक प्रार्थनाएं प्रकट कीं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

