बेनूधर शर्मा की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को किया याद
गुवाहाटी, 16 नवंबर (हि.स.)। असम की बौद्धिक दुनिया के एक उज्ज्वल नक्षत्र बेनूधर शर्मा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को राज्य के लिए सराहनीय बताया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर आज एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि असम की बौद्धिक दुनिया के एक उज्ज्वल नक्षत्र बेनूधर शर्मा ने साहित्य, इतिहास अध्ययन, पत्रकारिता और समाज सुधार के क्षेत्र में अनोखा योगदान दिया है। देश की स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका साहसी योगदान यादगार रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा है, 'इतिहास रत्न' और 'इतिहास के जादूगर' की उपाधि से सम्मानित बेनूधर शर्मा महान व्यक्ति अपने कार्य और कीर्तियों से असमिया जातीय जीवन को समृद्ध कर गये हैं। उनके पवित्र जन्मदिन पर मैं उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद करता हूं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

