home page

मुख्यमंत्री सरमा ने तिवा समुदाय के पारंपरिक उत्सव ‘लांगखुन खाम’ में लिया हिस्सा

 | 
मुख्यमंत्री सरमा ने तिवा समुदाय के पारंपरिक उत्सव ‘लांगखुन खाम’ में लिया हिस्सा


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को तिवा समुदाय के पारंपरिक कृषि-पूर्व उत्सव ‘तिवा लांगखुन खाम’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं, मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व आज सुबह मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पवित्र ‘लांगखुन पूजा’ को तिवा समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं, आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि बूढ़ा देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से मनाई जाने वाली यह परंपरा लोकविश्वास, प्रकृति के प्रति सम्मान और पूर्वजों की विरासत को खूबसूरती से प्रतिबिंबित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक समुदाय की विशिष्ट परंपराएं और सांस्कृतिक विविधता असमिया सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध बनाती रही हैं।

उन्होंने इस उल्लासपूर्ण उत्सव के अवसर पर तिवा समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश