निमिषा ठाकुरिया हत्याकांड की उचित जांच होगी : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 28 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने निमिषा ठाकुरिया हत्याकांड की उचित जांच किए जाने का आश्वासन दिया है। हत्याकांड को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को खुद को सुरक्षित रखना सीखना होगा। मुख्यमंत्री आज नगांव में कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम अपने संस्कारों के भीतर रहकर जीवन जीना सीखें तो समाज बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभिभावकों को भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देना चाहिए।
मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया निमिषा ठाकुरिया की हत्या के संबंध में सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की परिस्थितियों की उचित तरीके से जांच की जाएगी।
ज्ञात हो कि गौहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा निमिषा ठाकुरिया को धारापुर इलाके से एक होमस्टे गंभीर अवस्था में पुलिस ने शनिवार कि सुबह बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में छात्रा को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आंशिक अली को गिरफ्तार कर जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

