home page

असमः मुख्यमंत्री सरमा ने ‘मिशन बसुंधरा 4.0’ के शुरुआत की घोषणा की

 | 
असमः मुख्यमंत्री सरमा ने ‘मिशन बसुंधरा 4.0’ के शुरुआत की घोषणा की


गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को राज्य की भूमि प्रशासन व्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में ‘मिशन बसुंधरा 4.0’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के भूमि अधिकार, सुरक्षा और संभावनाओं को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भूमि लोगों की पहचान, अधिकार, सुरक्षा और भविष्य का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के भूमि संबंधी अधिकारों को अधिक सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में ‘मिशन बसुंधरा 4.0’ एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से असम की भूमि प्रशासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक-केंद्रित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश