home page

(अपडेट) मुख्यमंत्री ने जोरहाट दौरे के आखिरी दिन आउनी आटी सत्र का किया भ्रमण

 | 

-कलियापानी स्थित आउनीआटी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने किया शुभारंभ

-ढेकियाखोवा बोरनामघर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का दिया आश्वासन

जोरहाट (असम), 15 सितंबर (हि.स.)। तीन दिवसीय जोरहाट जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज कलियापानी स्थित आउनीआटी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का शुभारंभ किया।

बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम में सत्र के सत्राधिकार डॉ. पितांबर देव गोस्वामी, केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्घेरिटा, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा के साथ ही मरियानी के विधायक रूपज्योति कुर्मी सहित कई दलीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने विश्वविद्यालय के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस आर्थिक घोषणा के लिए सत्र के सत्राधिकार डॉ. पितांबर देव गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसके बाद आउनीआटी विश्वविद्यालय से सीधे ढेकियाखोवा बोरनामघर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने वहां दीप, बत्ती और शराई-नैवेद्य अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

ढेकियाखोवा बोरनामघर प्रबंधन समिति ने मुख्यमंत्री का गामोछा और सेलेंग चादर से सम्मानित किया और समिति की ओर से बोरनामघर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के समक्ष कहा कि ढेकियाखोवा बोरनामघर को एक पर्यटन और आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

------

हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai