दलाल सिराज को आज ही गिरफ्तार करने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
| Jul 21, 2026, 19:21 IST
गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पलाशबाड़ी के कथित दलाल सिराज अली की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने वालों को आज कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि सिराज अली पर पलाशबाड़ी के मेहनतकश लोगों की करोड़ों रुपये की रकम हड़पने के गंभीर आरोप हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्वयं उनसे मिलकर सिराज अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सिराज अली ने लोगों को झांसे में लेकर बड़ी धनराशि का गबन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की बात कही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

