home page

26/11 आतंकी घटना भारत के इतिहास में एक गहरा घाव: मुख्यमंत्री हिमंत

 | 
26/11 आतंकी घटना भारत के इतिहास में एक गहरा घाव: मुख्यमंत्री हिमंत


गुवाहाटी, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने देश में बीते 26/11 आतंकी हमले की वर्षी पर हमले में जान गंवाने वाले निरीह नागरिकों एवं देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वर्ष 2008 के 26 नवंबर का वह काला दिन भारत के इतिहास में एक गहरा घाव की तरह हमेशा के लिए रह जाएगा। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों के निर्दयी हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उस घटना के बाद से देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में हम बहुत आगे बढ़े गये हैं। भारत की सुरक्षा के प्रति खतरे लाने वाले हर तत्व के खिलाफ दृढ़ता से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है।

उन्होंने कहा है कि उस भयानक समय में जान गंवाने वाले प्रत्येक निर्दोष नागरिक और देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हम गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय