home page

असम के 44 एसीएस (जूनियर ग्रेड) के अधिकारियों की विभिन्न जिला मुख्यालयों में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्ति

 | 
असम के 44 एसीएस (जूनियर ग्रेड) के अधिकारियों की विभिन्न जिला मुख्यालयों में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्ति


गुवाहाटी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। असम के 44 असम सिविल सेवा (एसीएस-जूनियर ग्रेड) के अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। कोकराझार स्थित बोडोलैंड प्रशासनिक महाविद्यालय में अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें असम के विभिन्न जिला मुख्यालयों में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है।

राज्य सरकार के पर्सनेल विभाग के आयुक्त सचिव बिरेन्द्र मित्तल द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के माध्यम से 44 अधिकारियों के नाम और उनके जुड़ने वाले मुख्यालय की जानकारी प्रकाशित की गई है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से सरकारी कामकाज में तेजी आने की संभावना जतायी गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय