home page

असम विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्रमोहन पटवारी नियुक्त

 | 
असम विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्रमोहन पटवारी नियुक्त


गुवाहाटी, 13 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं टिहू विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रमोहन पटवारी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि, 21 और 22 मई को होने वाली विधानसभा में विधायकों को चंद्रमोहन पटवारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, इस बार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार दास चुने गए हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताया है कि 22 मई के बाद असम मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसी बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर चर्चा जारी है।

उल्लेखनीय है कि, 13 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं चार मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था। असम की 126 विधानसभा सीटों में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 102 सीटों पर विजय हासिल की है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय