home page

असम में 20 नवंबर से 48 घंटे का चक्का जाम की घोषणा

 | 
असम में 20 नवंबर से 48 घंटे का चक्का जाम की घोषणा


गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.): ऑल असम मोटर वर्कर्स ज्वाइंट काउंसिल ने राज्य में 48 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। यह कार्यक्रम आगामी 20 नवंबर की सुबह 6 बजे से 22 नवंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

संगठन के इस आह्वान से राज्य में परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के दौरान मोटर श्रमिकों से काम बंद रखने की अपील की गई है।

शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम रविवार सुबह 6 बजे समाप्त होगा। हालांकि, संगठन की ओर से कार्य बहिष्कार के कारणों और प्रमुख मांगों के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश