home page

असम में जनगणना की तैयारियों को लेकर राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित

 | 
असम में जनगणना की तैयारियों को लेकर राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित


गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (एचएलओ) को लेकर सोमवार को गुवाहाटी स्थित असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में राज्यस्तरीय प्रधान जनगणना अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ने की।

सम्मेलन में जानकारी दी गई कि जनगणना 2027 देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। असम में प्रथम चरण 17 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक चलेगा जबकि स्व-गणना की सुविधा 2 अगस्त से उपलब्ध रहेगी।

बैठक में प्रशिक्षण, डिजिटल ढांचे, पर्यवेक्षण और जनजागरूकता संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। राज्यभर में प्रथम चरण के संचालन के लिए लगभग 83,535 गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश