कार के फ्यूल टैंक में छिपाई गई 10 हजार याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
कछार (असम), 22 नवंबर (हि.स.)। कछार पुलिस ने तस्करी की एक कोशिश का पर्दाफाश करते हुए लगभग तीन रोड़ रुपये कीमत की 10 हजार याबा टैबलेट जब्त की है और दो कथित ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन नशीली दवाओं को एक कार के फ्यूल टैंक के अंदर छिपाकर रखा गया था।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने बीती रात बराखाल के बालासारा टोल गेट पर एक अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस ने एक ऑल्टो कार (एएस-11बी-9838) से 1 किलो 17 ग्राम वजन की ये नशीली दवाएं बरामद कीं।
पकड़े जाने से बचने के लिए, इन टैबलेटों
को एक खास तरीके से कार के फ्यूल टैंक के अंदर छिपाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी भास्कर सैकिया ने किया। पुलिस ने इस दौरान पथारकांदी (श्रीभूमि जिला) के तिला गांव निवासी राजीव उद्दीन और सैदुल अहमद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई इन नशीली दवाओं की बाजार कीमत लगभग तीन रोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

