home page

आठ करोड़ मूल्य के याबा टैबलेट्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
आठ करोड़ मूल्य के याबा टैबलेट्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


-गोदाम में छिपाकर रखी गयी बर्मीज सुपारी जब्त

कछार (असम), 22 अगस्त (हि.स.)। कछार पुलिस ने धोलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सप्तग्राम में एक स्कूटी (एएस-11एजी-2209) रोककर तलाशी ली। स्कूटी की तलाशी के दौरान, उसकी डिक्की से 4 पैकेट में रखी कुल 40 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की गईं। ज़ब्त की गई संदिग्ध याबा टैबलेट का कुल वज़न 4,363 ग्राम (4 किलो 363 ग्राम) पाया गया। जिसका बाजार मूल्य 8 करोड़ रुपये आंका गया है।

कछार पुलिस मुख्यालय शनिवार की शाम को बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में दो तस्करों (स्कूटी चलाने वाले और पीछे बैठे व्यक्ति) को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान जियाबुर रहमान बारभुइयां (सप्तग्राम, धोलाई, कछार) और तैयबुर रहमान बारभुइयां (सप्तग्राम, धोलाई, कछार) के रूप में की गयी है।

संदिग्ध याबा टैबलेट की ज़ब्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, तैयबुर रहमान बारभुइयां के गोदाम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, संदिग्ध बर्मीज (म्यांमार) सुपारी से भरे कुल 4 बोरे बरामद किए गए, जिनका कुल वज़न 155 किलो था। इन संदिग्ध बर्मीज सुपारी को नियमानुसार ज़ब्त कर लिया गया। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय