home page

कछार में 13.32 लाख की अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

 | 
कछार में 13.32 लाख की अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार


कछार (असम), 06 अगस्त (हि.स.)। कछार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलाइन थाना क्षेत्र के डिगोरखाल चेक पोस्ट पर एक 12-चक्का ट्रक (एएस-01-एचसी-9781) से ₹13.32 लाख मूल्य की अवैध भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बरामद की। पुलिस ने आज बताया कि इस मामले में चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ट्रक में पोल्ट्री और सूअर के चारे के नीचे छिपाकर रखे गए 74 कार्टन में 888 बोतल (666 लीटर) आईएमएफएल बरामद की गई। इन बोतलों पर ओनली फॉर सेल इन मेघालय अंकित था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप मेघालय से मिजोरम ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने ट्रक चालक और दो सहायकों को गिरफ्तार कर ट्रक तथा शराब की खेप को जब्त कर लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश