कछार में 10 हजार याबा टैबलेट जब्त, एक गिरफ्तार
| Aug 31, 2026, 14:37 IST
कछार (असम), 31 अगस्त (हि.स.)। एनडीपीएस पदार्थों की तस्करी की सूचना के आधार पर कछार जिले के लखीपुर थाना क्षेत्र के टोलेनग्राम में पुलिस ने नाका लगाकर एक वाहन को रोका। वाहन में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 10 हजार याबा टैबलेट, जिनका कुल वजन 1.131 किलोग्राम है, बरामद किया। पुलिस ने एएस-11एई-5595 नंबर वाली मारुति को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फकरुल हुसैन चौधरी (32) के रूप में हुई है। वह नूर इस्लाम चौधरी का पुत्र और कछार जिले के लखीपुर थाना क्षेत्र के बिन्नाकांदी चेंगजुर ग्रांट गांव का निवासी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

