दो करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
कछार(असम), 20 अगस्त (हि.स.)।
विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, आज देर शाम कछार पुलिस ने उधारबंद के लस्कर दुकान के पास गोसाईपुर में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस ऑपरेशन के दौरान, कोडिन-युक्त कफ सिरप और साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीली दवाएं) बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जब्त नशीले पदार्थो में मुख्य रूप से टस्को प्लस कोडिन कफ सिरप – 42 कार्टन (हर कार्टन में 150 बोतलें), कुल 6,300 बोतलें; वेनरेक्स कोडिन कफ सिरप – 80 कार्टन (हर कार्टन में 120 बोतलें), कुल 9,600 बोतलें एवं
ट्रामाडोल कैप्सूल – 130 स्ट्रिप (हर स्ट्रिप में 20 कैप्सूल), कुल 2,600 कैप्सूल शामिल हैं।
कुल बरामदगी:
इस बरामदगी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार गया है। जिसकी पहचान सोहुद अहमद लस्कर (57, उधारबंद, कछार) के रूप में की गई है।
बरामद सामान को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ज़ब्त कर लिया गया। पूरी तलाशी और ज़ब्ती की प्रक्रिया स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ की गई।
कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

