home page

कछार जिले में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
कछार जिले में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार


कछार (असम), 01 जून (हि.स.)। कछार जिलांतर्गत कलाईन पुलिस स्टेशन के दिगोरखाल में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के संबंध में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया। इस संबंध में दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

कछार जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार पुलिस टीम द्वारा सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाका चेकिंग के दौरान, कलाईन की ओर आ रही एक मारुति बलेनो गाड़ी (एएस- 01ईटी-6933) को रोका गया।

स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में और वीडियोग्राफी के तहत गाड़ी की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ एवं अन्य वस्तुएं बरामद हुई।

बरामद वस्तुओं में 22 साबुनदानी, जिनमें 258 ग्राम संदिग्ध हेरोइन थी। दो मोबाइल फोन और एक बलेनो कार शामिल हैं। पुलिस ने डीडीके किट में हेरोइन की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विवरण आशिकुर रहमान (27) और मुख्तार हुसैन (24) के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ की काले बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है आंंकी गई है।

आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय