2.3 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफतार
कछार (असम), 21 अप्रैल (हि.स.)। कछार पुलिस ने मंगलवार को रामनगर बाईपास के पास नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 2.3 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो वाहन (एमजेड-01एफ-6064) को जब्त कर वाहन से, संदिग्ध हेरोइन से भरे कुल 39 साबुनदानी सफलतापूर्वक बरामद किए। बरामद हेरोइन का वज़न 456 ग्राम बताया गया है। इस संबंध में दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फहीम अहमद बरभुइंया (25, नयरग्राम, सिलचर) और हनीफ अहमद लस्कर (31, गोविंदपुर पार्ट-2, सिलचर) के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी रखें हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

