home page

दो करोड़ की मॉर्फिन एवं हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफतार

 | 
दो करोड़ की मॉर्फिन एवं हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफतार


कछार (असम), 01 मई (हि.स.)। कछार जिला के लखीपुर पुलिस ने आज एक अभियान चलाते हुए मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कछार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार गुप्त सूत्र से एनडीपीएस के अवैध पदार्थों की गैर-कानूनी ढुलाई के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर, लखीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कंथाग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर एक नाका लगाया गया और दो व्यक्तियों के साथ एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान मॉर्फिन और हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद मादक पदार्थ में 1.065 किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फिन (जिसे स्थानीय रूप से 'क्रूड' कहा जाता है), दो साबुनदानी के में 22 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, एक सफेद बोलेरो (एमजेड-05ए-8164) और दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया।

संदिग्ध नशीले पदार्थों की जांच में हेरोइन और मॉर्फिन होने की पुष्टि हुई। ज़ब्त किए गए सामान की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय