home page

खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत और चार घायल

 | 
खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत और चार घायल


कछार (असम), 18 अक्टूबर (हि.स.)। कछार जिले में रविवार काे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार ये लोग दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे थे। मृतक महिला की पहचान कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर के घुंगूर इलाके की रहने वाली पांचाली चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। उधारबंद के दुदपाटिल इलाके में ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पांचाली चक्रवर्ती को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, पांचाली चक्रवर्ती की मौत से स्थानीय लोग गहरे सदमे और शोक में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय