home page

हथियार बरामद, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

 | 
हथियार बरामद, एक महिला समेत दो गिरफ्तार


कछार (असम), 07 मई (हि.स.)। कछार पुलिस द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर से महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है।

कछार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार जिला के लखीपुर थाना में दर्ज केस नंबर 64/2026, धारा 308(4) बीएनएस और धारा 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के संबंध में बीते बुधवार की देर शाम सिलचर शहर के रामनगर, एफसीआई रोड इलाका निवासी अकरम अली के घर पर पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के दौरान, लैशराम टिकेन मैतेई नाम के एक युवक और मोनालिसा चानू नाम की एक महिला के कब्ज़े से एक 9 एमएम की इटालियन पिस्तौल, 05 राउंड ज़िंदा कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, एक वाहन का नंबर प्लेट, तीन मोबाइल हैंडसेट और अन्य दस्तावेज़ बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

गिरफ्तार दोनों किसी संगठन से जुड़े हैं या फिर हथियारों की तस्करी में शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय