असम में छह नई नगरपालिकाओं का होगा गठन, कैबिनेट का फैसला
| Nov 19, 2026, 19:44 IST
गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। असम में छह नई नगरपालिकाओं का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में असम कैबिनेट की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, लखीमपुर जिले के लालुक, हरमती-बंदरदेवा, घिलामारा, माजुली, उदारबंद और मिर्जा-विजयनगर में नई नगरपालिकाएं गठित की जाएंगी।
इसके अलावा, कैबिनेट ने मोरान, मटक और कमतापुर स्वायत्तशासी परिषदों के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों के बिना कराने का निर्णय लिया है। इन परिषदों के चुनाव गैर-दलीय आधार पर आयोजित किए जाएंगे।
नई दिल्ली में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इन फैसलों की जानकारी मीडिया को दी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

