home page

अगरवुड क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करेगा असम

 | 
अगरवुड क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करेगा असम


गुवाहाटी, 09 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांची (अगरवुड) क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए असम कैबिनेट ने एक विशेष टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह टास्क फोर्स सांची/अगरवुड के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल असम के आर्थिक विकास को नई गति देने में सहायक होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश