ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन शव बरामद
बरपेटा (असम), 07 मार्च (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत बहरी इलाके से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने के बाद से लापता किशोरी रीता टियार का शव शनिवार काे बरामद किया गया। रीता टियार बहरी बाजार निवासी सुरजीत टियार की बेटी है। ज्ञात हो कि बीते कल से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने के बाद से रीता टियार नामक किशोरी लापता थी। आज एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर किशोरी का शव बरामद किया।
उल्लेखनीय है कि, बीते शुक्रवार को होली खेलते हुए लगभग 10 से 12 किशोर-किशोरियों की एक टीम बहरी स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में नहाने गई थीं। इनमें से 6 किशोर-किशोरियां ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गए। तुरंत स्थानीय लोग नदी से किशोर-किशोरियों को बचाने के लिए अभियान चलाते हुए दो को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि इनमें से चार नदी में डूब गए। तीन के शव को बीते कल ही बरामद कर लिया गया, जबकि रीता टियार का पता नहीं चल सका।
वर्तमान में रीता टियर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि, बीते कल विष्णु माझी (18), अनीता टियार (17) और राजकुमार टियार (17) के शव बरामद हुए थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

