home page

असम : बोकाखात में 14 गैस सिलेंडरों में विस्फोट से व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख

 | 
असम : बोकाखात में 14 गैस सिलेंडरों में विस्फोट से व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख


गोलाघाट (असम), 31 अगस्त (हि.स.)। असम के बोकाखात में सोमवार को भीषण आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से करीब 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए।

बताया जा रहा है कि आग के दौरान 14 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सिलेंडर विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गई। घटना के भयावह दृश्य सामने आए हैं।

आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना से संबंधित अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश