home page

भूमि संशोधन विधेयक के विरोध में कलिता समुदाय का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

 | 
भूमि संशोधन विधेयक के विरोध में कलिता समुदाय का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम


ग्वालपाड़ा (असम), 2 नवंबर (हि.स.)। असम भूमि एवं राजस्व संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में सोमवार को ग्वालपाड़ा जिले के आगिया में कलिता जनगोष्ठी सम्मेलन के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

भूमि अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध पैदा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए कलिता समुदाय के भूमि अधिकारों के संरक्षण की मांग उठाई।

राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विरोध प्रदर्शन कलिता जनगोष्ठी सम्मेलन के बैनर तले आयोजित किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश