प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने असमवासियों को दीं काति बिहू की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलीप सैकिया ने कृषि प्रधान असमिया समाज की आशा, आस्था और परिश्रम के प्रतीक काति बिहू के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रांजल कलिता ने रविवार को यह जानकारी दी।
सैकिया ने काति बिहू के पावन अवसर पर आशा व्यक्त की कि तुलसी के पौधे के नीचे प्रज्ज्वलित दीपक का प्रकाश प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कामना की कि खेत-खलिहान फसलों से लहलहाएं और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटे। साथ ही, इस पर्व के माध्यम से सभी के जीवन में आशा की नई किरण का संचार हो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काति बिहू केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह संयम, प्रार्थना, किसानों की उम्मीदों और भविष्य की समृद्धि का प्रतीक भी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

