home page

असम भाजपा के नए प्रभारी मंगल पांडे ने संभाली संगठनात्मक बैठकों की कमान

 | 
असम भाजपा के नए प्रभारी मंगल पांडे ने संभाली संगठनात्मक बैठकों की कमान


गुवाहाटी, 02 नवंबर (हि.स.)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे और सह-प्रभारियों द्वय फोंगनान कोन्याक, मनोज तिग्गा ने सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज प्रदेश भाजपा के तीनों प्रभारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ असम मंत्रिपरिषद के मंत्री एवं विधायक गण एवं काफी संख्या में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंगल पांडे के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों का सिलसिला काफी देर तक चलने वाला है। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक मामलों, गतिविधियों और राज्य में संगठन के समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

नए प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हो रही इन बैठकों को असम में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश