कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीतने पर लवलीना को प्रदेश भाजपा ने दी शुभकामनाएं
- पदक हासिल करने की दिशा में असम की दो खिलाड़ियों नयनमणि सैकिया और पुतुल सोनोवाल
गुवाहाटी, 02 अगस्त (हि.स.)। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लवलीना बोरगोहाईं ने रजत पदक जीतकर असम और भारत का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले ओलंपिक और एशियाई खेलों में भी लवलीना पदक जीतने में सक्षम रही थीं। विश्व के अग्रणी इन तीनों खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने लवलीना को शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में असम के खिलाड़ी जयंत तालुकदार ने 2010 में आर्चरी में कांस्य और नयनमणि सैकिया ने 2022 में लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की थी।
भाजपा के प्रदेश स्तरीय मीडिया पैनलिस्ट अमल नारायण पटवारी ने एक बयान में लवलीन को बधाई दी है और ग्लासगो ऑलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले असम की लॉन बाल खिलाड़ियों नयनमणि सैकिया, पुतुल सोनोवाल और लिज़ा दास को भी शुभकामनाएं दी हैं। लिज़ा दास भले ही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद पदक जीतने से रह गईं, नयनमणि सैकिया और पुतुल सोनोवाल ने अपनी जीत की धारा को जारी रखा है। बयान में आशा जताई गई है कि अच्छा प्रदर्शन न सिर्फ असम को बल्कि पूरे भारतवासी को गर्व देगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

