home page

असम भाजपा मुख्यालय में जापान के प्रतिनिधियों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने की चर्चा

 | 
असम भाजपा मुख्यालय में जापान के प्रतिनिधियों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने की चर्चा


गुवाहाटी, 16 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जापान कांसुलेट के प्रथम सचिव मयुमी स्तबाकिमोतो और राजनीति विभाग के वरिष्ठ सहायक कृष्ण मनीष चौधरी की उपस्थिति में भारत और जापान के संबंधों के विषय में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

एक बयान में असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रांजल कलिता ने बताया कि जापान की दृष्टि में असम में संभावनाएं, निवेश-व्यवसाय, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति का विकास, भाजपा पार्टी के आदर्श, असम सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्ना सिंह, प्रदेश भाजपा के समाचार विभाग के संयोजक रूपम गोस्वामी के साथ कुछ अन्य प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और समाचार विभाग के सह-संगठक भी उपस्थित थे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय