home page

भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा, गोलाघाट में मुख्यमंत्री सरमा की यात्रा

 | 
भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा, गोलाघाट में मुख्यमंत्री सरमा की यात्रा


गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे राज्य में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शनिवार काे गोलाघाट जिले के दौरे पर रवाना हुए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 7 मार्च को सरूपथार से यात्रा की शुरुआत करेंगे और गोलाघाट तथा खुमटाई होते हुए देरगांव में कार्यक्रम का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री गोलाघाट जिले के सरूपाथार, गोलाघाट, खुमटाई और देरगांव विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में भी भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया भी उपस्थित रहेंगे। 28 फरवरी से शुरू हुई इस यात्रा के माध्यम से पार्टी जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के अनुसार, यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राज्य में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व में आधारभूत संरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय