home page

असमः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार, बिहपुरिया में दिखी भारी भीड़

 | 
असमः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार, बिहपुरिया में दिखी भारी भीड़


गुवाहाटी, 02 फरवरी (हि.स.)। असम के गोहपुर में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का स्वागत करने के लिए हज़ारों लोग इकट्ठा हुए। विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भाजपा के प्रचार को लोगों से ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है।

जब मुख्यमंत्री भीड़ का स्वागत कर रहे थे, तो रास्ते में समर्थक सड़कों पर खड़े होकर फूल की पंखुड़िया वर्षा रहे थे और खुशी मनाते देखे गये। सोशल मीडिया एक्स पर स्वागत का एक वीडियो शेयर करते हुए, मुख्यमंत्री ने डॉ. सरमा ने लोगों को प्यार से संबोधित करते हुए लिखा, “सांता नहीं, लेकिन मेरे पास हमेशा अपने भांजियों के लिए तोहफ़े होते हैं।” ज्ञात हो कि असम में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को प्यार से लोग मामा की उपाधी से पुकारते हैं।

यात्रा के आज तीसरे दिन आए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए, डॉ. सरमा ने कहा कि लोगों का समर्थन हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक है।उन्होंने कहा, “बीती रात यह 12:30 बजे तक चला, और हर जगह लोग थे। जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद दिया। लोग पिछले पांच सालों में हमारे किए कामों को मान रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे इस बार हमें मज़बूत जनादेश देंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों ने ज़मीन के अधिकार और रोज़गार देने के साथ-साथ गैर-कानूनी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। अपनी सरकार का रुख दोहराते हुए, उन्होंने कहा कि बेदखली अभियान जारी रहेंगे और अगले पांच सालों में कथित तौर पर कब्ज़ा की गई पांच लाख बीघा ज़मीन को वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ज़मीन के पट्टे सिर्फ़ मूल निवासियों को दिए जाएंगे।

गुवाहाटी में अटल बिहारी वाजपेयी भवन में भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान में, पार्टी प्रवक्ता प्रांजल कलिता ने कहा कि यह यात्रा एक आउटरीच पहल है जो असम के मूल निवासियों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी के वादे को दोहराती है।

यात्रा में सांस्कृतिक और विरासत संरक्षण पहल के हिस्से के रूप में श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटद्रवा थान को सुरक्षित करने और फिर से विकसित करने के सरकार के प्रयासों पर भी ज़ोर दिया गया।

यह अभियान बीते 28 फरवरी को शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली चुनाव क्षेत्र में शुरू हुआ, दूसरे दिन जागीरोड से फिर से शुरू हुआ। आज बिहपुरिया समेत अन्य इलाकों में लोगों का भारी समर्थन मिला। भाजपा का उद्देश्य आगामी 9 मार्च तक चलने वाले अपने पहले चरण में रोज़ाना एक लाख से अधिक लोगों से जुड़ना है। इस अभियान में भाजपा को सफलता मिलती दिख दे रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय