home page

असम भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आठवां दिन, मुख्यमंत्री बजाली, टिहू और नलबाड़ी के दौरे पर

 | 
असम भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आठवां दिन, मुख्यमंत्री बजाली, टिहू और नलबाड़ी के दौरे पर


गुवाहाटी, 09 मार्च (हि.स.)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के पहले चरण का आज आठवां दिन है। यात्रा को राज्यभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। यात्रा के आठवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा निचले असम के बजाली, टिहू और नलबाड़ी के दौरे पर रवाना हुए। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा राज्य की जनता से एक बार फिर अपनी सरकार के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांग रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साेमवार काे बजाली से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे टिहू होते हुए नलबाड़ी पहुंचेंगे, जहां यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों का समापन होगा। इन तीनों स्थानों पर आयोजित जनसभाओं और कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे तथा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है “सभी स्तर की जनता के असीम प्यार, सहयोग और आशीर्वाद ने जन आशीर्वाद यात्रा को त्योहार बना दिया है। यात्रा के आठवें दिन बजाली, टिहू और नलबाड़ी के आशीर्वाद की प्रतीक्षा करते हैं। आशा है कि आप भी आकर इस यात्रा में शामिल होकर अपना प्यार और आशीर्वाद देकर हमारा हौसला बढ़ाएंगे।”

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता विभिन्न सभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे तथा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा की यह जन आशीर्वाद यात्रा 28 फरवरी से शुरू हुई है। यात्रा का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों से संवाद करना, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा आगामी चुनाव के लिए जनसमर्थन जुटाना है। पार्टी का दावा है कि यात्रा को हर क्षेत्र में लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी काफी बढ़ा है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय